
(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। जिला कारागार का आज जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण करते हुए सघन चेंकिग व तलाशी करायी गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रात्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया और जेलर को निर्देशित किया गया कि बन्दियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार परिसर में तैयार किये गये ओपेन जिम का फीता काटकर शुभारंभ किये, ओपेन जिम के माध्यम से बन्दियों को व्यायाम करने की सुविधा उपलब्ध होगी, शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक जेलों में बन्द कैदियों को जिम की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ओपेन जिम की स्थापना की जा रही है, इस दौरान जिला कारागार परिसर में जनपद न्यायाधीश द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










