
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे चलती नजर आ रही हैं। सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर हैं। यूपी सरकार की छवि को भी पलीता लगाया जा रहा है। किरतपुर सीएचसी का एक वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली. डीएम ने मामले की जांच के बाद एक्शन की बात कही है। पूरा मामला जिला बिजनौर के किरतपुर नगर पालिका सफाई कर्मचारी कूड़ा रिक्शा पलटने के बाद गंभीर हालत में किरतपुर CHC पहुंचा। कर्मचारियों के साथियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो अस्पताल के लोग मरीज का एक्सरा करने के लिए ही तैयार नहीं थे। कर्मचारी बड़ी संख्या में जमा हो गये तब आनन-फानन में मरीज को नीचे फर्श पर लिटाकर एक्सरे किया। जो स्वास्थ्य विभाग के सारे दावों की पोल खोलता है।

बड़ी लापरवाही आई सामने
सरकार के सभी आदेशों को ताक पर रखकर मरीजों के इलाज के नाम पर इस तरह के व्यवहार को लेकर अस्पताल के स्टाफ पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी किरतपुर अस्पताल की कई बार लापरवाही देखने को मिलती रही है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी शिकायत पर सही कार्रवाई न होने की वजह से किरतपुर अस्पताल में आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










