नदी की धारा में समाहित हुए दर्जनों मकान, देखे रिपोर्ट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • बहराइच।
  • पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश अब मैदानी इलाकों के लिए मुसीबत
  • बनती जा रही है।
  • नदी की तेज धारा अब निचले हिस्से में बसे ग्रामीणों के खेतों और घरों को काटकर समाहित
Share

बहराइच। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश अब मैदानी इलाकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नदी की तेज धारा अब निचले हिस्से में बसे ग्रामीणों के खेतों और घरों को काटकर समाहित कर रही है। ताजा मामला जनपद बहराइच के महसी तहसील का है जहां सरयू नदी की तेज धारा जानकी नगर गाँव मे कहर बरपाते हुए एक दर्जन से अधिक मकानों को नदी में समाहित कर लिया है वहीं किसानों की सौ बीघे से अधिक जमीन भी कटान की भेँट चढ़ चुकी है।महसी के जानकी नगर में कुल 95 घर हुआ करते थे लेकिन अब सिर्फ चंद घर ही बचे हैं जिसके मालिक खुद अपने आशियाने को तोड़ने पर मजबूर है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष अचानक सरयू नदी का रुख उनकी गाँव की तरफ मुड़ गया जिसके बाद से नदी ने कहर बरपाना सुरु कर दिया।

अब तक महज तीन दिनों में नदी ने एक दर्जन मकानों को समाहित कर लिया है नदी की इस कटान से भयभीत ग्रामीणों ने विस्थापन के साथ-साथ तत्काल मदद की माँग की है खुले आसमान के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही शुशीला ने बताया कि उसका घर और जमीन नदी में कट चुका है अब उसके पास कुछ नही बचा है वहीं अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी व्यथा बताते हुए मदद की गुहार लगाई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें