रवि सिंह
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार के राजस्व गांव सुईचट्टान में जमीन कब्जा करने के लिए लगभग 6 की संख्या में आए असहलाधारी बाउंसर व ग्रामीणों के बीच तीखी नोक झोक के बाद पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में किसान सुरेंद्र यादव के तहरीर पर विनय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव के साथ बाउंसरों को धारा 106/25, 352, 351(3), 324(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा।

फुलवार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सुई चट्टान में लगभग 1990 के दशक में हुए सर्वे के दौरान अधिकारियों की मिली भगत से नाम चढ़वाने में काफी हेरा फेरी किया गया है जिसका नतीजा है कि आज कागज पर नाम किसी और का बोल रहा है तथा उक्त जमीन पर बाप दादा के जमाने से रहाइसी घर बनाकर तथा जोड़-तोड़ कर रहा है कोई और। इसी का नतीजा है कि बीते शनिवार की शाम को पूर्वज के जमाने से जोत कोड कर अरहर, मक्का लगाएं सुरेंद्र यादव की जमीन पर विनय श्रीवास्तव बैगरह के द्वारा आधा दर्जन असलहाधारी बाउंसर को लाकर फसल लगी खेत को पुनः जोत कोड करके कब्जा करने के प्रयास के दौरान तीखी नोकझोंक के दौरान पहुंचे स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से मामला वहीं पर रुक गया, नहीं तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को कोई नहीं डाल सकता था वही थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार