
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में गोमती नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश दूसरे दिन भी जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। नदी की लहरों में जिंदगी की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोर लगातार मशक्कत कर रहे हैं। वहीं, अब एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन आखिर व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई और वह कौन है, इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। गोमती नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी रही। चंदवक थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से ही नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोर नदी के अलग-अलग हिस्सों में उतरकर लापता व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। घटनास्थल का जायजा लेने केराकत के नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।दूसरी तरफ, घटना के बाद से ही स्थानीय इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान और इस कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। नदी में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अब देखना होगा कि गोमती की गहराइयों में लापता व्यक्ति की तलाश कब पूरी होती है।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
अपराधNovember 24, 2026बभनी में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच की मांग
















