चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर चेहरे पर पोता चूना, वीडियो वायरल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी अंदाज में सजा देने का मामला सामने आया है।
  • गांव में चोरी के आरोप को लेकर युवक को न सिर्फ खंभे से बांधकर उसके साथ
  • मारपीट और गाली-गलौज की गई, बल्कि उसके चेहरे पर चूना भी पोत
  • दिया गया।
Share

सोनभद्र में चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी अंदाज में सजा देने का मामला सामने आया है। गांव में चोरी के आरोप को लेकर युवक को न सिर्फ खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, बल्कि उसके चेहरे पर चूना भी पोत दिया गया। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में युवक के साथ किए जा रहे इस बर्ताव को लेकर सवाल उठने लगे। इसके बाद हरकत में आई रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही एक घर में चोरी के शक को लेकर युवक को पकड़ा गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को खंभे से बांध दिया। उसके चेहरे पर चूना पोतने के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो सामने आने और मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को हुई इस घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर 23 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आए चार आरोपियों ओम प्रकाश, राजनारायण, रामसनेही और कुबेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। चोरी का शक अपनी जगह, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेकर इस तरह सजा देने का अधिकार नहीं है। फिलहाल रॉबर्ट्सगंज पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें