बभनी में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच की मांग

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में एक लेखपाल का कथित
  • तौर पर रिश्वत
  • लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • वायरल वीडियो को लेकर राजस्व विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Share

सोनभद्र में एक लेखपाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर राजस्व विभाग में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो में जमीन की फाटबंदी से जुड़े काम के नाम पर लेनदेन होता दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वायरल वीडियो बभनी तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है। चर्चा है कि दरनखाड़ निवासी रामजीत गुप्ता की जमीन की फाटबंदी के मामले से इसका संबंध है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान वर्तमान में बभनी में तैनात लेखपाल अंत्योदय पांडेय के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, जी मीडिया इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद लेखपाल की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए अधिक रकम मांगे जाने की चर्चाएं भी हो रही हैं। अब लोगों की मांग है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वीडियो की सच्चाई सामने आ सके और यदि मामला सही पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई हो। फिलहाल वायरल वीडियो ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर क्या जांच और कार्रवाई करते हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें