दिल्ली में शुरू हुई बारिश का दौर देर रात तक जारी रही। इसके वजह से दिल्ली एनसीआर में भीषण जलभराव, ट्रैफ़िक जाम और मेट्रो में भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ रूट्स पर मेट्रो में तकनीकी दिक्कत भी आई। कई इलाके जलमग्न हो गए और लोगों को रोज़मर्रा के काम निपटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी भीड़ के कारण छोटी दूरी की यात्रा भी घंटों तक खिंच गई। इस बीच, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट जारी करना पड़ा। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और राजधानी में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिनभर बारिश की वजह से सड़कों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं, खासकर अंडरपास और निचले इलाकों में वाहन धीमी गति से चल रहे थे। पूरे क्षेत्र से आए वीडियो में भारी बारिश के कारण यात्रियों के लिए अफरा-तफरी मची हुई दिखाई दे रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
