सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह ने थाना राबर्ट्सगंज व चौकी हिन्दुआरी पर नियुक्त कई पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। इसके कारण पांच पुलिस कर्मियों पर कारवाई की है। पुलिस लाइन से मिली जानकारी में बताया गया कि मिल रही शिकायत को लेकर जांच करायी गयी तो प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों हे0का0 आशीष कुमार यादव, . हे0का0 आशीष कुमार यादव, हे0का0 रमादत्त दूबे,. का0 संदीप कुमार निर्मल,. का0 विजय कुमार गोंड को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। दो-तीन और पुलिस चौकियों के पुलिस कर्मियों के सम्बन्ध में शिकायत है जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
