सोनभद्र। जिला महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन ने कलेक्ट्रेट कैंपस में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति , केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा ,सीमा द्ववेदी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(सामान्य ), स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना ,बाल श्रम ,वन स्टॉप सेंटर ,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर , निराश्रित महिला पेंशन ,घरेलू हिंसा आदि का प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ काउंसलिंग, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ,छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, साइबर अपराध से बचाव के उपाय, महिलाओं के लिए संचालित योजनाएँ तथा वन स्टॉप सेंटर जैसी सेवाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही, बाल विवाह निषेध, टोल फ्री नंबर 181, 1098, 112, 1090 आदि का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
