घोरावल/सोनभद्र(अरविंद दुबे, आलोक पति तिवारी)-वन विभाग द्वारा 1 से 7 अक्टूबर तक चलने वाले वन्य प्राणी सप्ताह को लेकर आज महुआरिया फारेस्ट ऑफिस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में घोरावल विधायक अनिल मौर्या बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस दौरान वन विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल और जंगली जानवरों के साथ वन्य प्राणियों के लोगों में चेतना और जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया बताया गया की किस प्रकार से वन्य जीवों को संरक्षण प्रदान किया जा सके,इतना ही नहीं संबंधित अधिकारी ने यह भी बताया की एक अक्तूबर को बानगी नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है जिसके बाद से नर्सरी में नए पौधों को उगाने की प्रक्रिया आरंभ होती है,इसके अतिरिक्त वन विभाग के अधिकारियों ने संबंधित लोगों को संबोधित करते हुए उनके जीवन में जंगल का क्या महत्व है और क्यों जंगल की रक्षा करना अनिवार्य है इस पर भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और बताया कि हर व्यक्ति को जीवन में पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का प्रयास अवश्य रूप से करना चाहिए जिससे कि पर्यावरण का संतुलन निरंतर बना रहे ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
