सोनभद्र जनपद में जहां शिक्षक दिवस जैसे सम्मानित अवसर को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्र-छात्राओं के साथ एक शिक्षक डीजे पर अश्लील भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मंच पर छात्र-छात्राएं मौजूद हैं और उनके साथ एक शिक्षक भी अश्लील भोजपुरी गाने तोहरे राजाजी के दिलवा पर डांस करता नजर आ रहा है।

कार्यक्रम स्थल पर डीजे पर फूहड़ गानों की धुन बज रही है और इस माहौल में शिक्षक और छात्र-छात्राएं बेहिचक ठुमके लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह वीडियो दुद्धी तहसील के राम नगीना नर्सिंग होम का बताया जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि हम कहीं से भी नहीं करते।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास