डाला /सोनभद्र(गिरीश तिवारी) -ओबरा विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी स्थित सोन नदी छठ घाट के पावन तट पर पहुंचकर शनिवार को सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने निरीक्षण कर विशेष साफ सफाई के लिए संबंधितों को निर्देशित किया ।
आस्था के महापर्व की सूर्योपासना में डूबते व उगते सूरज को जिस छठ घाट पर स्वयं अर्घ देने समाज कल्याण राज्यमंत्री जाते हैं उस छठ घाट पर पहुंचकर उन्होंने घाट की साफ-सफाई पानी की गहराई की जानकारी लेने के बाद प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के लिए आयोजक समिति को निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा की नदी में जंहा पानी की गहराई अधिक हो वहां बैरिकेडिंग कर जाली लगवा दिया जाए। रात्रि घाट पर रुकने वाली व्रती महिलाओं व सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद निकलने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए बेहतर इंतजाम होना चाहिए। इस दौरान भाजपा नेता उमेश पटेल,सुनील सिंह,टाटा चौधरी ,गुड्डू गोड़, मुन्नर साहनी ,आशीष आदि लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
