सोनभद्र(AKD,गिरीश तिवारी)-भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के इकलौते पुत्र का निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, नंदलाल गुप्ता के पुत्र लंबे समय से एक असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार लगातार चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वे जीवन की जंग हार गए और अंतिम सांस ली।जैसे ही यह समाचार लोगों तक पहुँचा, जनपद ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख फैल गया। राजनीतिक दलों से लेकर आमजन तक हर कोई शोकाकुल है। पक्ष हो या विपक्ष, सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सोशल मीडिया व आम चर्चाओं के माध्यम से संवेदना प्रकट की।
लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि नंदलाल गुप्ता और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले।
सोनभद्र में भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस अप्रत्याशित क्षति को अपूरणीय बता रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयDecember 30, 2025कैसे बनेगा विकसित भारत, यहां पर विकास आज भी पहाड़ों और जंगलों में भटक रहा है
सम्पादकीयDecember 29, 2025सोनभद्र:अंधविश्वास में खून खराबा छोटे भाई ने भाभी पर किया जानलेवा हमला
सम्पादकीयDecember 29, 2025राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने दिनेश अग्रहरि को किया सम्मानित
सम्पादकीयDecember 29, 2025क्षेत्र पंचायत बैठक में गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा