सोनभद्र(AKD,गिरीश तिवारी)-भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के इकलौते पुत्र का निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, नंदलाल गुप्ता के पुत्र लंबे समय से एक असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार लगातार चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वे जीवन की जंग हार गए और अंतिम सांस ली।जैसे ही यह समाचार लोगों तक पहुँचा, जनपद ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख फैल गया। राजनीतिक दलों से लेकर आमजन तक हर कोई शोकाकुल है। पक्ष हो या विपक्ष, सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सोशल मीडिया व आम चर्चाओं के माध्यम से संवेदना प्रकट की।
लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि नंदलाल गुप्ता और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिले।
सोनभद्र में भाजपा संगठन और राजनीतिक गलियारों में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस अप्रत्याशित क्षति को अपूरणीय बता रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
