सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि “एक जनपद एक उत्पाद” प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत कालीन के हस्तशिल्पियों / उद्यमियों व कारीगरो को प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान करने हेतु कार्यालय में 1 अप्रैल 2025 के बाद से प्राप्त पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदनों के सापेक्ष चयन हेतु दिनांक 15सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र में साक्षात्कार का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। समस्त आवेदको से अनुरोध है कि उक्त निर्धारित समय व स्थान पर अपने आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, जाति, आय प्रमाण पत्र, व अनुभव प्रमाण पत्र आदि से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज दो प्रति (एक मूल व दूसरा छाया प्रति में लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
