सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)-: विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में बीती रात चटाई पर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को करैत सांप ने पैर में डस लिया। अचानक हुए हमले से घबराई किशोरी ने अद्भुत साहस दिखाते हुए मौके पर ही लाठी से सांप को मार डाला, लेकिन जहरीले जहर का असर इतना तेज था कि उसकी जान नहीं बच सकी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
