AKD/ गिरीश तिवारी
सोनभद्र। नौ सितंबर को जनपद में बिजली का करंट कूलर में उतरने से बढ़ौली गांव में घटी घटना में अपने बड़की माई के साथ एक बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताते हुए खंभे और ट्रांसफार्मर से ही कनेक्शन ग़लत करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे नवागत बिजली विभाग ने एसडीओ ने ग़लत कनेक्शन होने का अंदेशा जताते हुए जांच कराने की बात कहा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण इस घटना की ओर कराते हुए बढ़ौली गांव में घटित घटना के कारणों की जांच उच्चस्तरीय जांच समिति से निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि की भी मांग गिरीश पाण्डेय ने किया। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पैसों से जीवन तो वापस नहीं आयेगा लेकिन दोषी पाये जाने पर विभाग को आर्थिक दंड भी मिलना चाहिए। श्री पाण्डेय ने यह भी कहा कि बढ़ौली की घटना एक सबक है। बिजली विभाग और उपभोक्ता यदि। अब भी नहीं चेते तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती ही रहेगी। इसपर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर घरों का कनेक्शन नियमानुसार योग्य लाइनमैनो की निगरानी में जांच कराने की जरूरत है। जहां जहां कनेक्शन ग़लत है सभी में सुधार सुनिश्चित किया जाना चाहिए जनहित में। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो जनपद में। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से हांथ जोड़कर निवेदन है कि बिजली कनेक्शन सभी गली मोहल्लों की नियमानुसार कराना सुनिश्चित करें। ताकि भविष्य में बढ़ौली गांव में घटित दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
