AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । ओबरा थाना क्षेत्र के चोपन रोड स्थित शारदा मंदिर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। अनियंत्रित टीपर (ट्रक) ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद में जुटे।

बताया जा रहा है कि सिंगरौली निवासी करन यादव को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद टीपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई न होना अब आम लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।सूचना मिलते ही डायल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है, जो सख्त कार्रवाई और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
