सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत, महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/यातायात डॉ. चारू द्विवेदी द्वारा थाना चोपन क्षेत्र के डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मिशन शक्ति अभियान से सम्बन्धित फोल्डर्स एवं पैम्पफलेट्स को चोपन रेलवे प्लेटफार्म/स्टेशन एवं ट्रेनो में विशेषकर महिला यात्रियों को वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं किशोरियों ने सहभागिता की। उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से सुरक्षा-1930, महिला हेल्पलाइन – 1090 आपातकालीन सेवा – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 तथा महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को मिशन शक्ति से जुड़ी जानकारी से परिपूर्ण पंपलेट्स भी वितरित किए गए। पुलिस विभाग द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर महसूस कर सकें।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
