दुद्धी/सोनभद (मनीष कुमार) –दुद्धी कस्बा स्थित वार्ड नंबर 10 में सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण में अनियमित को लेकर एसडीएम दुद्धी से शिकायत की हुई थी। जिसे संज्ञान ले नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभाग के जेई को निर्माण कार्य में हो रहे गुणवत्ता पर संबंधितों को फटकार लगाई , जिस पर आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे पीडब्ल्यूडी के जेई ने (सीसी) नाली निर्माण कार्य की स्थलीय जाँच किया एवं संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण नाली निर्माण करने की कड़े रुख में हिदायत दिया,यदि नाली निर्माण में किसी प्रकार की कमी होगी, तो संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती की जाएगी , जेई के कड़े रुख के कारण ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही एवं स्थानीय नगरवासियों ने जेई से नगर में हो रहे जनहित के विकास व निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की मांग किया है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कई वर्षों गड्डा युक्त खराब हुए सड़कों को (डामर युक्त )पेंटिंग सड़क बनवाने की मांग किया है.।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
