फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर अन्य जिले मे कई मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा, मोटरसाइकिल और कारतूस बरामद किया गया है। थाना उत्तर पुलिस बीती रात कोटला रोड पर स्थित टापा खुर्द पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति झाड़ियों में छुपा हुआ है। पुलिस को आता देख बदमाश ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और लहूलुहान होकर गिर पड़ा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल
बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपित संदीप उर्फ कुलदीप उर्फ चोवा पुत्र भूरी सिंह
निवासी चिरगवा थाना जलेसर जिला एटा है। जिस पर जिले के अलावा अन्य जिलों में मुकदमे दर्ज है। संदीप उर्फ कुलदीप पर 10 हजार का इनाम घोषित था। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 22, 2026चोपन में चीनी दुकानों की जांच, 717 बोरी से अधिक स्टॉक की पड़ताल
सम्पादकीयAugust 22, 2026सोनभद्र में साइबर ठगी के मामले में 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 22, 2026विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की जांच
सम्पादकीयAugust 21, 2026चोपन में घटा जलस्तर, सोन नदी पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण
