सर्वप्रथम मां दुर्गा की पूजा अर्चना से किया गया। तत्पश्चात मां की आरती प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गई ।प्रतिभागियों ने मां दुर्गा की आरती की दीया ले के प्रस्तुत किया। तत्पश्चात गरबा तथा डाड़ीयां आरंभ किया। एक महीने से चल रहे इस गरबा वर्कशॉप को क्लार्क होटल में उसका समापन किया गया ।जिसकी प्रथम विजेता शानू श्रीवास्तव तथा अर्चना थी । बेस्ट ड्रेसअप वंदना थी । इसके अलावा 20 प्रतिभागियों को कंसोलेशन प्राइज से सम्मानित किया गया। तथा जितने भी प्रतिभागी इस गरबा आयोजन में भाग लिए थे उन सभी को सर्टिफिकेट देकर के सम्मानित किया गया।इस महोत्सव को और यादगार बनाने के लिए प्रतिभागियों ने केवल गुजरात की ही नहीं बल्कि अलग-अलग प्रान्तों के रूप में अपनी प्रस्तुत दी। जिसमें मुख्यतः आकर्षण का केंद्र कृष्ण के तथा मां काली के रूप में प्रस्तुत हुई ।

मां काली के रूप की छठा नवरात्रा होने से अलग ही दिख रही थी। साथ ही साथ कुछ गुजरात के रूप में अपने को सराबोर कर रही थी तो कुछ केरल के रूप की छटा बिखेर रही थी साथी साथ अजमेर के राजा मानसिंह के तथा उनकी रानियां के रूप में भी कुछ छटा बिखेर रही थी ।इस शाम को और यादगार बनाने के लिए प्रतिभागियों ने केवल अपने प्रतिभागीयो के साथ ही नहीं बल्कि अपने परिवार जनों के साथ इस महोत्सव को मनाया और शाम गुजारी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
