डाला।सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी):चोपन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार डाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ डाला-ओबरा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विकासनगर कोठा टोला मोहल्ला के सामने से पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र कौशल कुमार निवासी सरकण्डा थाना मनियर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चोरी की एक होंडा HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या JH03L 8729 बरामद हुई। मामले में थाना चोपन पर मुकदमा संख्या 0163/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी डाला उ0नि0 घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राम सिंह और कांस्टेबल गोविन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
