गाजियाबाद पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सक्रिय आरोपियों शिवा जायसवाल, आशीष कनौजिया और तुषार मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ठगी करता था। साइबर सेल ने तीन बड़ी घटनाओं में कुल 1.03 करोड़ रुपए की रिकवरी की है। वहीं NCRP पोर्टल पर दर्ज 19 राज्यों की 136 घटनाओं में 77.52 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हुआ। केवल गाजियाबाद में तीन पीड़ितों से करीब 10 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुहैल और रजत के इशारे पर काम करते थे। फर्जी फर्म और खातों के जरिए पैसे मंगाए जाते थे। अकेले शिवा और आशीष के खातों में 3.66आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुहैल और रजत के इशारे पर काम करते थे। फर्जी फर्म और खातों के जरिए पैसे मंगाए जाते थे। अकेले शिवा और आशीष के खातों में 3.66 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए, जबकि तुषार के खाते में 24 लाख रुपए पहुंचे, जो आगे केरल के शमीम तक पहुंचाए गए। जांच में पता चला कि यह गिरोह आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात और दिल्ली सहित 19 राज्यों के सैकड़ों लोगों को ठग चुका है। सबसे बड़ी घटना में चेन्नई जिले के एक पीड़ित से 9 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी हुई। गाजियाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले कंपनी और वेबसाइट की पूरी जांच करें और किसी अज्ञात लिंक या ग्रुप से सावधान रहें। मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 16, 2026किन्नर गुटों के बीच विवाद गहराया: जिला प्रशासन से लगाई गुहार, नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेशMay 16, 2026भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सम्पादकीयMay 16, 2026खनन क्षेत्र में फिर दौड़ती मौत,टीपर ने कुचला, बाइक सवार MR की मौके पर दर्दनाक मौत
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
