रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी )। स्थानीय थान में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय दुद्धी के द्वारा की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान फरियादियों के द्वारा कुल दो मामले भूमि संबंधित सामने आए ,जिनके निस्तारण हेतु राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को समस्या की निष्पक्षता के साथ समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी ने आए फरियादियों की समस्या सुनते हुए उनका समाधान किया साथ सभी लोगों से यह भी कहा कि सभी मामललो का त्वरित व न्याय संगत समाधान किया जाएगा आप शांति और धैर्य बनाए रखें।शासन की मंशानुरूप जनता को न्याय दिलाना प्रथम प्राथमिकता है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक श्याम जी यादव, चौकी इंचार्ज जयशंकर राय ,उप निरीक्षक मिट्ठू राजभर ,क्षेत्रीय लेखपाल विनय गुप्ता सुशील पांडे, प्रवीन सिंह,कानूनगों, सहित अन्य क्षेत्र के लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
