दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के झारो गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार झारो निवासी हीरा सिंह (18) पुत्र बालचंद ने शाम करीब चार बजे किसी बात को लेकर अपने घर में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन उसे निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी ले गए। यहाँ चिकित्सक डॉ. विनोद की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार