सोनभद्र। जिले में दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोनभद्र पहुंचे पंकज चौधरी ने नगर मुख्यालय के प्राचीन शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा पूरे आयोजन का आकर्षण बनी रही। वहीं सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार, पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था और अयोध्या राम मंदिर चंदा गड़बड़ी प्रकरण समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। सोनभद्र दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोनभद्र पहुंचे पंकज चौधरी ने नगर मुख्यालय के प्राचीन शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां शीतला का आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वर्ण जयंती चौक से भाजपा जिला कार्यालय तक निकले स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा पूरे आयोजन का आकर्षण बनी रही। वहीं सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार, पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था और अयोध्या राम मंदिर चंदा गड़बड़ी प्रकरण समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
पार्टी कार्यकर्ताओं में देखा गया खासा उत्साह
सोनभद्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन को लेकर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा से लेकर नगर मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले नगर के प्राचीन शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद उनका काफिला स्वर्ण जयंती चौक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत जुलूस के दौरान बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा पूरे कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण बनी रही। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों और स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली। नगर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद वह लगातार प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनना है। इसी क्रम में उनका सोनभद्र दौरा भी आयोजित किया गया है।
चुनावों को देखते हुए संगठन बनाया जा रहा सक्रिय
सोनभद्र। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरे को चुनावी तैयारियों के नजरिए से भी देखा जा सकता है, क्योंकि पार्टी हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। नए चेहरों को टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी स्तर पर इस विषय पर कोई विचार नहीं हुआ है। समय आने पर पार्टी नेतृत्व परिस्थितियों के अनुसार प्रत्याशियों का चयन करेगा। अभी सभी कार्यकर्ता आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाओं को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित वातावरण मिला है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं शाम होने के बाद घर से निकलने में असुरक्षित महसूस करती थीं, जबकि आज किसी भी समय सुरक्षित माहौल का अनुभव करती हैं। यदि कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करता है तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है।
जांच चल रहीं है, जल्द होगा खुलासा
सोनभद्र। अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा गड़बड़ी प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मामले की एसआईटी जांच चल रही है और जांच की अवधि इसलिए बढ़ाई गई है ताकि इस प्रकरण से जुड़ा कोई भी दोषी बच न सके। उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी राम भक्त आहत हैं, लेकिन सरकार निष्पक्ष जांच करा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव की तिथि तय करना निर्वाचन आयोग का अधिकार है और आयोग जब भी कार्यक्रम घोषित करेगा, भारतीय जनता पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इतिहास राम भक्तों पर गोली चलवाने का रहा है, उन्हें इस विषय पर नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि निष्पक्ष जांच के चलते इस प्रकरण का आगामी चुनावों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा और जनता भाजपा सरकार की मंशा और कार्रवाई दोनों को भली-भांति समझती है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
