दुद्धी/सोनभद्र(गिरीश तिवारी,रवि सिंह)- जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चार दिन से लापता एक विवाहिता का शव धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। शव की पहचान ग्राम जाबर निवासी 20 वर्षीय राजकुमारी देवी पत्नी अमिताभ के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में दहशत का माहौल फैल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमारी देवी बीते चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी। परिजनों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दुद्धी कोतवाली में दर्ज कराई थी। रविवार को उसका शव गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर धान की खड़ी फसल के बीच खेत की मेड़ पर औंधे मुंह पड़ा मिला।ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी जयशंकर राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी विच्छेदन गृह भेज दिया गया।
इस दौरान मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि आखिर चार दिन बाद विवाहिता का शव खेत में कैसे और क्यों मिला।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान