रवि सिंह
दुद्धी|जिले में काफी दिनों से हो रहे कॉपी राइट के उल्लंघन को ध्यान में रखते बुधवार को आर्चिक म्यूजिक एलएलपी भोपाल की टीम ने दुद्धी कस्बे के 10 दुकानों में छापेमारी कर लैपटॉप को कब्जे में ले लिया,जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गई।टीम के डायरेक्टर गौरव सिंह सेंगर ने बताया कि 2018 –19 के बाद गानों,वीडियो , फिल्मों सहित फोटो आदि का कॉपी कर दुकानदारों द्वारा डाउनलोड कर ग्राहकों को बेचा जा रहा है जिससे संबंधित कंपनी का राजस्व प्रभावित होता है। दुद्धी क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया गया था लेकिन वर्तमान में क्षेत्र के किसी भी दुकानदार के पर कॉपी राइट का रजिस्ट्रेशन नहीं है।बताया कि दुद्धी कस्बे के 10 दुकानदार अमवार चौकी क्षेत्र के लंगड़ी मोड़ स्थित 6 दुकान म्योरपुर रोड स्थित 2 दुकानदार सहित कुल 20 दुकानों के साक्ष्य टीम ने विगत कुछ दिनों में इकट्ठा कर दुकानों में छापेमारी की।कस्बे के मोबाइल दुकानों में छापेमारी कर दुकानदारों को स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली ले आयी|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
