
घोरावल/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने सराहनीय सफलता हासिल की है। थाना घोरावल की साइबर सेल टीम ने ठगी के शिकार प्रीतम कुमार को बैंकिंग और तकनीकी माध्यमों से ₹20,000 की पूरी धनराशि वापस दिलाई। साथ ही दो खोए हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल मनीष सिंह, आरक्षी योगेश मिश्र और महिला आरक्षी प्रतिभा पटेल शामिल रहीं।धन वापसी मिलने पर पीड़ित ने घोरावल पुलिस की साइबर टीम की प्रशंसा की और आभार जताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















