डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)–
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शनिवार की सुबह डाला में बेटियों के उत्साह, आत्मविश्वास और ऊर्जा का नज़ारा देखने को मिला। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल परिसर से लेकर डाला पुलिस चौकी तक लगभग एक किलोमीटर की सड़क पर जब नन्हीं–नन्हीं कदमों ने दौड़ लगाई, तो हर कोई तालियां बजाने को मजबूर हो गया। इस ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ कार्यक्रम की अगुवाई स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की, जबकि सीओ मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. चारु द्विवेदी के मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था को सशक्त रूप दिया गया।डाला नगर पंचायत की सीमा से शुरू हुई यह दौड़ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी, जिसमें कक्षा तीन से बारहवीं तक की 120 छात्राओं ने भाग लिया।

खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं के साथ कदम मिलाकर दौड़ लगाई, जिससे उपस्थित लोग उत्साह से भर गए।प्रतियोगिता में कक्षा तीन की सावनी ने पहला स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान खींचा। शान्वी मालवीय कक्षा 6 ने दूसरा और अल्का गुप्ता कक्षा 11 ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों विजेता छात्राओं को एसपी अभिषेक वर्मा ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और निर्भीकता जगाने का संकल्प है। उन्होंने कहा की डर को खुद से निकाल फेंकिए, सफलता खुद चलकर आपके पास आएगी। 1090 महिला पावर लाइन, 112 पुलिस सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आपकी सुरक्षा और मदद के लिए हर समय उपलब्ध हैं।
एसपी ने छात्राओं से कहा कि वे समाज की आंख और कान हैं, जो छोटी से छोटी घटना की जानकारी देकर अपराध रोकने में पुलिस की सच्ची भागीदार बन सकती हैं।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक और दोनों सीओ को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। मंच पर सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. चारु द्विवेदी, एसओ चोपन कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल, विद्यालय के चेयरमैन धर्मेंद्र यादव, प्रधानाचार्य शंकर सिंह और उपप्राचार्य डॉ. निधि जायसवाल मौजूद रहीं वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीनू ने आत्मीय अंदाज़ में किया ।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
