सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी)
राबर्ट्सगंज क्षेत्र के उरमौरा स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को प्रसव के बाद जमकर हंगामा हो गया। प्रसव के लिए आई महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बच्चे की चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि महिला ने जिंदा बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उसे गायब कर दिया।वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। इस बीच बढ़ते हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को शांत कराया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, अस्पताल के रिकॉर्ड और जन्म प्रमाण से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास भारी भीड़ जुट गई।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
