सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार आज खुशी और सम्मान की तालियों से गूंज उठा। मौका था प्रदेश सरकार द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के सम्मान समारोह का जहां सोनभद्र के 460 अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने अनुदेशकों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 24 हजार से अधिक अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए जाने के बाद सोनभद्र कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसे देखकर अनुदेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं अप्रैल माह के बढ़े हुए मानदेय के रूप में 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुदेशक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने के साथ 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का भी निर्णय लिया है। वहीं रविंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से हजारों अनुदेशक परिवारों को आर्थिक मजबूती और सम्मान मिला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चर्चित गौड़ ने शिक्षकों और अनुदेशकों से बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने और उनके सीखने के स्तर के अनुसार पढ़ाने की अपील की। वहीं भूपेश चौबे ने कहा कि अनुदेशक बच्चों में खेल, कला और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता पैदा करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, आयोग के पदाधिकारी, शिक्षक संगठन, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशAugust 19, 2026खदान के पानी और मलबे ने मचाई तबाही, बस्ती में बाढ़ जैसे हालात
Breaking_NewsAugust 19, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsAugust 19, 2026बच्चों को बचाने के लिए 50 वर्षी व्यक्ति खुद नदी में, लापता
Breaking_NewsAugust 19, 2026रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
