सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी): अखंड भारत के शिल्पकार एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत ओबरा द्वारा आज एक प्रेरणादायक संगोष्ठी एवं “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत चिल्ड्रन पार्क, ओबरा से हुई, जहां पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्री मधुसूदन जायसवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, उनके योगदान और भारत के एकीकरण में उनकी भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल ने केवल देश को आज़ाद भारत का स्वरूप नहीं दिया, बल्कि उसे एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनके विचार आज भी प्रशासनिक सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं संगोष्ठी के उपरांत “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जो चिल्ड्रन पार्क से प्रारंभ होकर क्लब एरिया होते हुए नगर पंचायत कार्यालय से CO ऑफिस तक संपन्न हुई। इस दौड़ में नगर पंचायत के सभी स्वच्छता कर्मियों, सफाई नायकों, डोर-टू-डोर कलेक्शन में कार्यरत मातृ शक्तियों, एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राम निवास तोमर सहित नगर पंचायत परिवार के अनेक कर्मी शामिल हुए कार्यक्रम का उद्देश्य “राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना” को जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों पर चलने और एक सशक्त, स्वच्छ एवं एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लिया जयंती समारोह का समापन ‘जय अखंड भारत, जय सरदार पटेल’ के नारों के साथ हुआ, जिससे पूरा नगर एकता के भाव से गूंज उठा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
