सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-नंदीग्राम स्थित भरतकुंड में चल रहे पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुतियों से वातावरण पवित्र और सुगंधित हो उठा। आरती के समय गूंजते जयकारों ने पूरे यज्ञ स्थल को आलोकित कर दिया।मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं यज्ञाध्यक्ष भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे इस महायज्ञ में आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी, राजेश तिवारी, रेवती तिवारी, रामपूजन मिश्र, योगेश तिवारी, कौशल तिवारी और निर्भय शुक्ला ने विधिवत पूजन-अर्चन कराया।यज्ञ का मुख्य उद्देश्य प्रकृति रक्षा एवं विश्व कल्याण बताया गया। आरती के दौरान श्रद्धालु जब यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे, तो हर ओर “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयकारे गूंज रहे थे।प्रतिदिन की भांति आज भी विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य किया।कार्यक्रम में महंत परमात्मा दास जी महाराज, सम्पूर्णानंद जी, मुख्य यजमान चोपड़ा चेनराज, कमला शंकर पांडेय, पवन मिश्र, ओम नारायण पांडेय, अक्षत मिश्र, रमाकांत पांडेय, सुमन पांडेय, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, खुशहाल मिश्रा सहित कई संत-भक्तजन उपस्थित रहे।यज्ञ स्थल पर भजन गायक तीन बाल कलाकारों ने अपने माता-पिता के साथ भक्ति रस से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भिक्षुक भिखारी बाबा ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ दर्शन एवं भंडारा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
