बिहार चुनाव से पहले सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड में ,सीमाएं सील, तस्करी पर कड़ी निगरानी

Share


AKD/ गिरीश तिवारी

सोनभद्र– बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रशासन ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। सोनभद्र जिला, जो बिहार और झारखंड दोनों की सीमाओं से जुड़ा है, इन दिनों पुलिस सतर्कता का केंद्र बना हुआ है।बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद हर चुनाव के दौरान अवैध शराब, प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिशें तेज़ हो जाती हैं।

इसे देखते हुए सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी सीमावर्ती थानों को हाई अलर्ट पर रखते हुए लगातार चौकसी बढ़ा दी है।एसओजी, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की टीमें सीमाओं पर चौकियों पर दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। वाहनों की तलाशी ली जा रही है, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और बाहरी राज्यों से आने-जाने वालों की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।हाल ही में सोनभद्र पुलिस ने बिहार चुनाव से ठीक पहले झारखंड से बिहार भेजी जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप की करोड़ों की खेप पकड़ी थी। दो मामलों में साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सिरप बरामद हो चुकी है।

जांच में खुलासा हुआ कि यह सिरप बिहार में चुनावी माहौल में खपाने की तैयारी थी।इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने माची, सुवरसोत, कोन, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बिजपुर जैसे सीमावर्ती थानों को चौकसी के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत चौकी और करमा थाना भी बाहरी वाहनों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।एसपी अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार चुनाव के दौरान सोनभद्र को सुरक्षा की अभेद्य दीवार बना दिया गया है। हर नाके पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, ड्रोन से निगरानी हो रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य है कानून व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत रखना और समाजिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *