रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर, राज्यमंत्री को सौंपा पत्र

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र-ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के बउली टोला स्थित
  • शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर के समीप ग्राम समाज की भूमि पर रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर पूर्व ग्राम पंचायत
  • सदस्य मृत्युंजय पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड को पत्र सौंपा।पत्र के माध्यम से बताया गया कि शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर के पास ग्राम समाज…
  • ग्रामीणों की सुविधा और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए उक्त
Share

डाला।सोनभद्र-ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के बउली टोला स्थित शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर के समीप ग्राम समाज की भूमि पर रामलीला भवन निर्माण की मांग को लेकर पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मृत्युंजय पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड को पत्र सौंपा।पत्र के माध्यम से बताया गया कि शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर के पास ग्राम समाज की बंजर भूमि उपलब्ध है। ग्रामीणों की सुविधा और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए उक्त भूमि पर आदर्श रामलीला भवन का निर्माण कराया जाना जनहित में उपयोगी होगा। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित स्थल पर रामलीला भवन निर्माण के लिए आवश्यक सहमति एवं सहयोग प्रदान किया जाए।ग्रामीणों का कहना है कि रामलीला भवन बनने से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा और आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान आकाश रावत, अजीत पटेल, राहुल तिवारी, रोहित सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें