
सोनभद्र में जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में आयोजित आदिवासी, मूल निवासी एकता समागम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने सरकार पर आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने ऐलान किया कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन के साथ आदिवासी, मूल निवासी एकता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल निवासी आज भी बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं और रोजगार के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। रोशन लाल यादव ने क्षेत्र की सड़कों और विकास कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सोनांचल के गांवों में सड़कें बदहाल हैं और स्थानीय युवाओं को कल-कारखानों में रोजगार नहीं मिल रहा है। सभा के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा जल, जंगल और जमीन का रहा। रोशन लाल यादव ने आरोप लगाया कि सोनांचल की हजारों एकड़ जमीन उद्योगपतियों को कौड़ी के भाव दे दी गई। उन्होंने आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों से अपनी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर अपने चुनाव चिन्ह के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कथित वोट कटौती के मुद्दे पर विरोध जताया। कहा कि संगठन इस मुद्दे को लेकर भी आवाज बुलंद करेगा। सभा के अंत में उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों के हितों की अनदेखी जारी रही, तो सोनांचल संघर्ष वाहिनी लोगों को संगठित कर जल, जंगल और जमीन के लिए सड़क पर बड़ा आंदोलन करेगी।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार
सोनभद्रOctober 4, 2026महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हड़कंप
राज़नीतिOctober 4, 2026विंध्य एक्सप्रेस-वे के एलायमेंट को लेकर विरोध के स्वर तेज
















