सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी)-पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने धूमधाम से बाल मेले का आयोजन किया। मेले में बच्चों ने गेंद से बोतल पर निशाना, दौड़, मेढक रेस, धागे पर लटकी टॉफी खाना जैसे रोचक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

साथ ही कविता-कहानी सुनाना, आकृतियों को छांटना, चित्र जोड़ना, रस्सी पर चलना, चित्र बनाना-रंग भरना, मिट्टी से खिलौने बनाना, रंगीन कागज चिपकाना, कला प्रतियोगिता और समूहगान जैसी गतिविधियों ने मेले को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम की बागडोर संभालते हुए डॉ. बृजेश महादेव ने बताया कि पल्हारी विद्यालय में बाल मेला उनकी पहल पर वर्ष 2003 से लगाया जा रहा है।

कुछ व्यवधानों के बावजूद यह पहल 2016-17 तक निरंतर जारी रही और अब प्रदेश भर के विद्यालयों में लागू होकर जनपद का नाम रोशन कर रही है।

डॉ. महादेव के स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, कंपोजिट क्लास, आईसीटी लैब, हरियाली आंदोलन, इको क्लब, स्काउटिंग पत्रिका प्रकाशन और पूर्व छात्र सम्मेलन जैसे नवाचार भी पूरे प्रदेश में संचालित हो रहे हैं।इस मौके पर प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया सहित ज्ञानेश, प्रदीप, पवन, रमेश, दीपक, शिवशंकर, उर्मिला, ममता, रामबहाल, मनराज, धनेश्वर, गनेश, रामबली, अमरावती, गीता आदि उपस्थित रहे। मेले में फूलन, खुशबू, रंजीत, अशोक, रमाकांत, इंद्रजीत, विमलेश, आदर्श, हीरावती, अभिमन्यु सहित कई बच्चों को सम्मानित किया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
