डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी):-बिहार में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के बाद डाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार जश्न मनाया। शुक्रवार को स्थानीय बाजार स्थित रामलीला मैदान में पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने खुद आगे बढ़कर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयाँ बांटी और जीत की खुशी सबके साथ साझा की।विधायक चौबे के नेतृत्व में रामलीला मैदान से विजय जुलूस निकाला गया, जो पूरे नगर में घूमता हुआ आगे बढ़ा।

जुलूस के दौरान जगह-जगह आतिशबाज़ी की गई और लोगों को मिठाइयाँ देकर उनका मुंह मीठा कराया गया।

जुलूस में जय भाजपा और एनडीए विजय के नारे गूंजते रहे।विधायक चौबे ने कहा बिहार की यह ऐतिहासिक विजय जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और राष्ट्रहित की सोच का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश नए युग की ओर बढ़ रहा है। यह जीत सिर्फ बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश की ऊर्जा और उत्साह की जीत है। सोनभद्र के कार्यकर्ताओं का जोश बताता है कि भाजपा की ताकत जनता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा में बसती है।

जश्न के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा। दुकानों, चौराहों और गलियों में कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी और हर कोई एनडीए की जीत का स्वागत करता दिखा । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, संतोष सिंह बबलू, मुकेश जैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनीष तिवारी, अवनीश पांडे, आर.डी. पासवान, चंद्रावती देवी,रिशु जायसवाल,अनिल जायसवाल,अमन अग्रहरि,बिंदु सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
