भारत के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद भारत कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला लेने वाले थे। रोहित शर्मा व शुभमन गिल की जोड़ी ने भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। बारिश ने डाला खलल: कोलंबो में बारिश की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। भारत-पाकिस्तान मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा। भारी बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा है। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 28 गेंदों में 17 रन और विराट कोहली 16 गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों की कोशिश भारत को एक बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की होगी।
फखर जमां ने जीता भारत के लोगों का दिल
पाकिस्तान के खिलाड़ी फखर जमां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच मैच में तेज बारिश ने अचानक दस्तक दे दी है। इस दौरान बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे फखर ज़मां ने ग्राउंड्स मैन के साथ मिल कर कवर को मैदान पर ले जाने का काम किया। फखर जमां की दरियादिली देखकर भारत के लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
