सोनभद्र में दुद्धी कोतवाली इलाके के डूमरडीहा गांव में दिव्यांग स्कूल मोड़ के पास सुबह 8 बजे बाइक को बचाने में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो पर सवार कुल चार स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई । जिन्हें निजी साधन से दुद्धी सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। वही एक किशोरी के बाएं हाथ व गर्दन के पास गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय सुशीला कुमारी पुत्री दीनानाथ कुशवाहा निवासी झारो, 16 वर्षीय अंजली पुत्री जीत सिंह निवासी कनकोडवा डूमरडीहा, प्रियंका 17 वर्ष पुत्री राजेश निवासी डूमरडीहा, नीशू उम्र 14 वर्ष पुत्री उपेंद्र कुशवाहा निवासी झारो सभी ऑटो पर सवार होकर राजकीय बालिका इंटर कालेज दुद्धी नित्य की भांति पढ़ने आ रहे थे ,कि डूमरडीहा गांव में दिव्यांग स्कूल मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने में अचानक ऑटो पलट गई। जिससे ऑटो पर सवार कुल चार स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलवस्था में इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में सभी चारों को भर्ती कराया गया,जहाँ उपचार चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
