रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने शनिवार को थाना दुद्धी में अर्दली रूम का आयोजन किया।

बैठक में उन्होंने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों, पत्रावलियों और कर्मचारियों से जुड़े सभी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।सीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी सौंपे गए कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। कानून–व्यवस्था बनाए रखने, लंबित विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने पर खास जोर दिया गया।उन्होंने जनता से संवाद बढ़ाने, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने और पुलिस की सकारात्मक छवि मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि फील्ड में गंभीरता और अनुशासन सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
