रवि सिंह
सोनभद्र। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने तीन पहिया वाहन से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना ने न सिर्फ एक जिंदगी छीन ली, बल्कि एक ऐसे परिवार का सहारा भी खत्म कर दिया जो पहले से ही संघर्षों के बीच जीवन यापन कर रहा था। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह गांव में रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग उस वक्त दर्दनाक हादसे का गवाह बन गया जब कोयला लदे एक ट्रक ने तीन पहिया वाहन से घर लौट रहे दिव्यांग दशरथ राम को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दशरथ राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दशरथ राम दोनों पैरों से दिव्यांग थे और कोन मोड़ चौराहे से अपने घर अंबेडकर चौराहा लौट रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी की डोर छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी अंशु देवी, जो स्वयं दिव्यांग हैं, अपनी मासूम बेटियों और वृद्ध मां के साथ घटनास्थल पर बिलखती नजर आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
