सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज 26 नवंबर 2025 को ग्राम जैत, राबर्ट्सगंज स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान ने की। सबसे पहले बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए हाजी नूरुद्दीन खान ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही भारत को मजबूत बनाया जा सकता है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा और पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आज संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं।

इसे बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सदैव तैयार रहेंगे।जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता कन्हैया पांडेय ने कहा कि 26 नवंबर इतिहास का स्वर्णिम दिन है—जब 1949 में भारत ने अपना संविधान अपनाया। पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे और जिला कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय ने बताया कि बाबा साहब की अध्यक्षता में संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन की मेहनत से दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया।जिला कंट्रोल रूम प्रभारी आशिष सिंह और सदर ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता, न्याय और बराबरी का अधिकार देता है और सभी धर्मों के सम्मान का संदेश देता है। कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल जैन, धर्मराज, अवनीश, अनिल, राजेश, सुनील गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कन्हैया पांडेय ने किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
