सोनभद्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। योगी सरकार ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जिले की छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। करीब 202 करोड़ रुपये की लागत से 127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इससे उद्योगों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, परिवहन आसान होगा और आम लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत प्रदेश की 22 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जिनमें सबसे ज्यादा छह परियोजनाएं अकेले सोनभद्र की हैं। इन परियोजनाओं पर करीब 202 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और कुल 127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग, वाराणसी- शक्तिनगर स्टेट हाईवे, चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग समेत छह प्रमुख सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा।

इन परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों ने समयबद्ध तरीके से सर्वे और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद शासन से मंजूरी मिली। इन सड़कों के निर्माण से उद्योगों तक कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई तेज और सस्ती होगी। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा यात्रा का समय भी कम होगा। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना 2026-27 के तहत जिले की पांच और सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, जिनके भी जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
