डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई प्रभावी पैरवी का बड़ा असर देखने को मिला है। थाना चोपन से जुड़े हत्या के मुकदमे में अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और 20,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकारों की लगातार पैरवी के बाद यह सजा सुनिश्चित हो सकी।मामला मु0अ0सं0 93/2020, धारा 302 भादवि से जुड़ा था, जिसमें आरोपी लल्लू केवट पुत्र रामविचार, निवासी नौटोलिया कोटा, थाना चोपन को हत्या का दोषी पाया गया।अर्थदंड न देने पर उसे चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं जेल में बिताई गई पहले की अवधि को सजा में शामिल किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
