डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्टेट हाइवे 5A के हाथीनाला नारायनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जब सड़क किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार आल्टो कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई गई है।सूचना मिलते ही चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन भेजवाया।

जहां चिकित्सकों ने एक घायल को स्थिति गंभीर होने पर उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता बताई।हादसा चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सड़क मार्ग को सुरक्षित कराया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
