डाला/ सोनभद्र( AKD/गिरीश तिवारी)-यातायात माह नवम्बर 2025 के समापन सत्र में जहां सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की बात हुई, वहीं कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दा जोरदार तरीके से सामने आया। मौके पर उपस्थित डाला नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा को एक पत्र सौंपा जिसमें कहा गया कि डाला स्थित अल्ट्राटेक सिमेंट प्लांट में बाहरी जिलों से लाया जा रहा कचरा जलाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।नगरवासियों ने अपने पत्र में साफ कहा कि प्लांट में रोजाना भारी मात्रा में कचरा दहन से उठने वाली जहरीली गैसें और तीखी बदबू पूरे डाला नगर व आसपास के क्षेत्रों में फैलकर लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही हैं। बुज़ुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है और नगर में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

लोगों का कहना है कि पहले भी कंपनी प्रबंधन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। कचरे के बदबू दूर तक पहुँचती है, जिससे वातावरण दूषित हो जाता है और आम जनमानस लगातार परेशान रहता है। नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाएगा और डाला क्षेत्र को जहरीली दुर्गंध से मुक्त कर स्वस्थ वातावरण प्रदान करेगा। पत्र सौंपने वालों में विकास जैन, गोविंद भारद्वाज अवनीश पांडे, अंशु पटेल, विनीत पांडे, अजीत विश्वकर्मा, सीताराम शर्मा,बलबीर, श्रीनिवास यादव, शारदा अग्रहरि,सुरज मिश्रा, हनुमान अग्रहरि, अवनीश पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
